बीडीओ को पुरे परिवार सहित जान से मारने की दी धमकी के मामले में थाना में दिया गया आवेदन, कहा जांच कर होगी कारवाई



ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। मानसी थाना क्षेत्र के धर्मचक गाँव में सहरसा जिला के महषि ब्लाक में पदस्थापित बीडीओ सुशील कुमार सहित उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दिये जाने को लेकर बीडीओ के पिता ने मानसी थाना में आवेदन देकर कारवाई करने की मांग किया है। धर्मचक निवासी बीडीओ सुशील कुमार के पिता राजदेव महतों ने मानसी थाना में आवेदन देकर गाँव के स्व० देवनारायण सिंह के पुत्र सुबोध सिंह एवं विनोद सिंह पर रंगदारी मांगे जाने एवं जान से मार देने का आरोप लगाया। दिये गये आवेदन में राजदेव सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा है की मैं अपने घर का निर्माण कार्य कर रहा था, जहाँ सुबोध सिंह, एवं विनोद सिंह ने छुट्टी पर घर आये हमारे पुत्र बीडीओ सुशील कुमार से लाखों रुपये की फिरौती की मांग की। नहीं देने पर बीडीओ सुशील सहित हमलोगों को जान से मारने की धमकी दिया है। जिसका रिकार्ड बीडीओ के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है। राजदेव महतों ने पत्र में बताया की विनोद सिंह का अपराधिक इतिहास भी रहा है।हलांकि दिये गये आवेदन पर राजदेव सिंह ने सुबोध, विनोद पर कई संगीन आरोप लगाया है। इधर मानसी थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी विनय कुमार ने बताया की आवेदन के आलोक में जांच कर विधिसम्मत कारवाई की जायेगी।









































