बीपीएससी शिक्षक की गई नौकरी, शिक्षा विभाग ने जारी किया निर्देश

मोतीहारी। गलत प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे एक बीपीएससी शिक्षक का नौकरी चला गया। शिक्षा विभाग से कारवाई से शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। मामला बिहार के पुर्वी चंपारण का है जहाँ उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय अठमुहान का है जहाँ शिक्षक सुबोध कुमार की नौकरी 2023 में हुआ था। जहाँ विधालय के प्रधान को उक्त शिक्षक की बीएड के प्रमाण पत्र में संदेह हुआ। प्रधानध्यापक ने प्रमाण पत्र की जांच हेतु शिक्षा विभाग को भेज दिया। जहाँ विभाग ने जांच में प्रमाण पत्र को फर्जी करार दिया। बताया जा रहा है की राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल के उप नियंत्रक परीक्षा ने सुबोध को विश्वविद्यालय में मेल नहीं होने की रिपोर्ट सौंपी। ओर शिक्षक का प्रमाण पत्र फर्जी निकला। इधर शिक्षक को नौकरी से हटाते हुए ओर भी बीपीएससी शिक्षकों की प्रमाण पत्र की जांच करने का निर्देश दिया है। जहाँ हड़कंप मच गया है।

































