









बीस सुत्री अध्यक्ष ने बैठक कराने को लेकर बीडीओ का लिखा पत्र
ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। मानसी भाजपा मंडल अध्यक्ष सह मानसी प्रखंड कार्यक्रम क्रियांवयन समिति बीस सुत्री अध्यक्ष रमेश चन्द्र सुर्या ने मानसी बीडीओ को पत्र लिखकर शीघ्र प्रखंड मुख्यालय में बैठक करने को कहा हैं। सुर्या ने लिखे गये पत्र में निर्देशित करते हुए कहा की बैठक में सभी विभाग के पदाधिकारी को उपस्थित रहने को कहा जाय, किसी भी पदाधिकारी के प्रतिनिधि बैठक में भाग ना लें। वहीं सुर्या ने सभी बीस सुत्री उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को भी बैठक की लिखित सुचना देने को कहा है। इधर बीडीओ राजीव कुमार ने बताया की जल्द ही बैठक की जायेगी।


































