बुथ को सशक्तिकरण करने में जुटे भाजपा के पदाधिकारी
कार्यकर्ताओं के साथ लगातार कर रहे हैं बैठक, बिहार विधानसभा 2025 का जीतने का लक्षय-राजाराम

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। भाजपा मानसी मंडल अध्यक्ष राजाराम सिंह के नेतृत्व में लगातार हर गांव हर पंचायत में बुथ सशक्तिकरण को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ बैठक किया जा रहा है। पुर्वी ठाठा पंचायत में बुथ सशक्तिकरण के बैठक के उपरांत राजाराम सिंह ने कहा की सभी बुथों पर सशक्तिकरण का कार्य अंतिम चरण पर है। बिहार विधानसभा 2025 की चुनाव की जीत को लेकर श्री सिंह ने कहा की भाजपा बिहार को नई दिशा- दशा देने की काम करेगा। वहीं जिला युवा महामंत्री रमेश चन्द्र सुर्या ने ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से हर बुथ पर जीत की योजना का लक्ष्य बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की हाथों की मजबुती को लेकर गाँव गाँव में भारत सरकार के योजनाओं की बताने का बात कहा। बैठक में रंजीत दास, मंडल मंत्री प्रकाश सिंह, शैलेंद्र कुमार यादव, सुशील कुमार बागे आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।































