बुथ सशक्तिकरण को लेकर मानसी मंडल में बैठक


ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। बुथ सशक्तिकरण को लेकर मानसी में भाजपाइयों द्वारा बैठक आयोजित किया गया।जहाँ बुथ संख्या 250 एवं 251 पर विशेष चर्चा किया गया। मानसी मंडल के सभी बुथ पर पन्ना प्रमुख एवं पेज प्रमुख बनाए जाने पर विचार किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा नेता मदन गुप्ता ने किया। बैठक में निवर्तमान मंडल अध्यक्ष राजाराम सिंह,मंडल उपाध्यक्ष सनम कुमारी,पवन पौद्दार किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष, मिट्ठू प्रसाद मधेशिया, रंजीत दास जिला उपाध्यक्ष एसी मोर्चा,वकील सिंह मंडल उपाध्यक्ष, चन्द्र गुप्त कुमार पुर्व मंडल उपाध्यक्ष अजय पौद्दार पुर्व मंडल महामंत्री, गुड्डू साह पुर्व मंडल महामंत्री, प्रकाश सिंह आदि मौजूद थे। तो वहीं दुसरी तरफ बुथ सशक्तिकरण को लेकर भाजपा मंडल मानसी अध्यक्ष रमेशचन्द्र सुर्या के नेतृत्व में खुटिया में बुथ संख्या 242 गौरव कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया। एवं महत्वपूर्ण विन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष शत्रुध्न भगत, इन्द्र भूषण कुशवाहा, नंदु साह , मृत्युंजय झा ,मनीष राय, बूथ अध्यक्ष जितेंद्र कुमार जीतू, फुलचंद्र कुमार सिंह, वीकेश पासवान, गौरव कुमार, प्रिंस कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।



































