बैठक में कई एजेंडा पर लगा मुहर, कहा नगर पंचायत को सुदृढ किया जायेगा- प्रभा देवी

विकास को लेकर सबों ने साथ देने की बात कहा
ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। नगर पंचायत को सुदृढ किया जायेगा एवं विकास को लेकर हमलोग दृढ संकल्पित हैं,उक्त बातें सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय मानसी में आयोजित साधारण बोर्ड की बैठक मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने कहा। प्रभादेवी ने कहा कि नगर कार्यालय सुदृढ होने से नगर का विकास तेजी से होगा। उन्होंने कहा की नगर कार्यालय में कर्मी हो जाने से अब विकास के कार्य में तेजी आयेगा। प्रभा देवी ने सभी वार्ड पार्षदों को को विकास के कार्य के प्रति समर्पित रहने की बात कही। बैठक में उपस्थित वार्ड पार्षदों ने महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा किया। वहीं नगर में होने वाली जल जमाव की समस्या को त्वरित दुर करने की मांग किया गया,वहीं वर्षा के पानी की जमाव को लेकर मलेरिया,चिकनपुनिया, डायरिया जैसी बीमारियों पर भी चर्चा किया गया। जहाँ मुख्य पार्षद ने कहा की संबंधित अधिकारी को ब्लीचिंग का छिड़काव फाबिंग करने का आदेश दिया गया है एवं कार्य भी सभी वार्डों में किया जा रहा है। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी अमर प्रकाश राय ने कहा कि नगर की जो भी समस्या है उसे वह अविलंब दूर की जाएगी सदन के माध्यम से जो भी समस्याएं आई है उस पर त्वरित पहल किया जायेगा।मौके पर स्वच्छता पदाधिकारी अंकित शरण, वार्ड पार्षद हीरालाल यादव, चंद्रकला देवी, सीता देवी, विवेक कुमार, अखिलेश राज, संजीत कुमार, रवि कुमार, डेविड कुमार रंजीत कुमार, अवधेश कुमार,प्रतिनिधि पांडव कुमार,दीनानाथ चंद्रवंशी सुनील सिंह, पप्पू पटेल,सनमुन कुमार आदि उपस्थित थे।






































