भक्ति में होता है शक्ति- बैजू शास्त्री

 

भागवत कथा में भगवान के बाल लीला की हुई चर्चा- पत्रकारों को किया गया सम्मानित

 

 

सिकन्दर आजाद वक्त 

की रिपोर्ट

खगड़िया। भक्ति में बड़ा शक्ति होता है, मगर उसे विश्वास के साथ किया जाय तब उक्त बातें मानसी के बलहा बाजार के दुर्गा मंदिर के प्रांगण में हो रहे संगीतमय सात दिवसीय भागवत कथा के दौरान बुधवार की रात्रि में उपस्थित श्रुताओं को व्यास पीठ पर बैठे प्रवचनकर्ता बैजू शास्त्री ने कहा। शास्त्री ने भगवान् कृष्ण के बाल लीलाओं की चर्चा करते हुए नवरात्रि में पुजा अर्चना कैसे किया जाय विस्तार पुर्वक से कहा। इस दौरान मुख्य अतिथि पहुंचे चौथम प्रखंड के प्रमुख प्रतिनिधि चंदन कुमार सिंह, एवं पत्रकार सिकन्दर आजाद वक्त, सतीश कुमार, राम प्रवेश कुमार, द्रवेश कुमार, प्रभु कुमार को दुर्गा पुजा समिति बलहा के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया किया गया। अभार प्रकट करते उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पत्रकार सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रमुख प्रतिनिधि चंदन कुमार सिंह ने सभी उपस्थित श्रोताओं एवं भक्तजनों को श्रद्धा एवं विश्वास के साथ दुर्गा दशहरा पुजा मनाने का अपील किया।मौके पर दुर्गा पुजा समिति के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी, कोषाध्यक्ष पंकज साह, वार्ड सदस्य गुड्डू साह, प्रकाश पासवान, गोपाल चौधरी, आदि मेला कमिटी के सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here