


भगदड़ में 18 लोगों की मौत, सभी लोग प्रयागराज महाकुम्भ जा रहे थे

बिहार के नौ लोगों का भी मौत
ब्यूरो रिपोर्ट
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भगदड़ मचने से 18 लोगों की मौत हो गई। और कई अन्य घायल हो गए।मरने वालों में 9 महिलाएं, 4 पुरुष और 5 बच्चे हैं। इनमें सबसे ज्यादा बिहार के 9, दिल्ली के 8 और एक हरियाणा का रहने वाला है। घटना रात करीब 10 बजे के आसपास प्लेटफार्म 13 और 14 पर हुई। घटना के वक्त हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए स्टेशन पर एकत्रित हो रहे थे।इस बीच नई ट्रेन की घोषणा के बाद भगदड़ मच गई। शुरुआती जांच में सामने आ रहा है कि ट्रेनों में देरी से भीड़ का दबाव बढ़ रहा था।नई ट्रेन की घोषणा से यात्री प्लेटफार्म 16 पर जाने के लिए भागने लगे।रेलवे पुलिस और दिल्ली पुलिस ने घायलों को एलएनजेपी और लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया।








































