भाजपाईयों ने मानसी में भाजपा स्थापना दिवस मनाया 

 

 

संगठन पर विस्तृत रुप से हुआ चर्चा

 

ब्यूरो रिपोर्ट

 

खगड़िया। मानसी के रामजानकी ठाकुरबारी मंदिर के विवाह भवन में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। स्थापना दिवस को लेकर मुख्य अतिथि थाना बिहपुर क्षेत्र के विधायक सह भाजपा मुख्य सचेतक इंनजिनियर शैलेन्द्र कुमार ने स्थापना दिवस के साथ साथ संगठन पर विस्तार पुर्वक विचार रखा। उन्होंने मोदी सरकार के किये गये कार्यों को भी गिनाया। मौके पर उपस्थित व्यापार भाजपा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डा० सलील कुमार ने भी संगठन पर विस्तृत रुप से चर्चा करते हुए अगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने की बात बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा मानसी मंडल के अध्यक्ष रमेशचन्द्र सुर्या ने भी अपनी बातों को रखते हुए पार्टी के उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों से संगठन के मजबुती पर बल देते हुए कहा की भाजपा सबका साथ एवं सबका विकास के साथ काम कर रही है। सुर्या ने मोदी सरकार की जमकर तारीफ किया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शत्रुघ्न भगत पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, जितेंद्र यादव, मनीष राय ने भी स्थापना दिवस पर अपनी बात रखी। मौके पर महामंत्री गोपाल सिंह, अजित सिंह, मंडल के उपाध्यक्ष गोपाल सिंह, गोपाल कुमार, प्रेमजीत प्रजापति, बलवीर कुमार, राजेश पंडित, गुड्डू शर्मा, सुमन कुमार,मिट्ठू प्रसाद,रंजीत मिश्र, गौरव चौधरी, रोमित राज, अविनाश केशरी, अक्षय सुरी, गोपाल साह, पुर्व मंडल अध्यक्ष राजाराम सिंह, जयचंद कुमार सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता, नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here