भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ता सहित डा० सलिल ने किया भव्य स्वागत

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार सरकार के भुमि सुधार राजस्व मंत्री डा० दिलीप जयसवाल के खगड़िया आगमन पर भाजपा कार्यकर्ता सहित बिहार प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डा० सलिल कुमार ने भव्य स्वागत किया। डा० सलिल कुमार ने एक तरफ खगड़िया सीमा पर प्रदेश अध्यक्ष को अगुवाई किया तो वहीं मानसी एन एच एकतीस चुकती माँ कत्याने पैट्रोल पम्प पर भव्य स्वागत किया। सलिल ने प्रदेश अध्यक्ष को फुल माला सहित अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं करीब आधे घंटे तक रुके भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा० दिलीप जयसवाल ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा की एनडीए घटक दलों के सहयोग से 2024 का चुनाव का अच्छा परिणाम मिला। उन्होंने कहा की भाजपा एनडीए की सरकार मोदी जी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास ओर सबका के न्याय के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा की बिहार में अच्छा काम हो रहा है। उन्होंने कहा की की जिस तरह से अंचलों में प्राइवेट दलाल होने के शिकायत मिल रहा है, उसपर लगाम लगाने को लेकर सभी जिलाधिकारी को कारवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने जनता को भी प्राइवेट दलाल का शिकायत करने का अपील किया। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा हर हाल में संबंधित अधिकारी पर कारवाई की जायेगी। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को भी मनोबल नहीं झुकने की देने की बात कहा।इधर व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डा० सलील ने कहा की भाजपा हाईकमान द्वारा डा० दिलीप जयसवाल को बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर संगठन ओर मजबूत होगा। सलिल ने कहा डा० दिलीप जयसवाल हमेशा से गरीब शोषित पीड़ित के हमदर्द रहे हैं। पार्टी के मजबुत स्तंभ भी है। इनके नेतृत्व में अगामी 2025 के विधान सभा चुनाव में पार्टी मजबुती के साथ विधान सभा में बहुमत को पार करेगी। मौके पर मौजूद रहे विधान परिषद सदस्य डा० एन के यादव, पुर्व भाजपा जिला अध्यक्ष खगड़िया सुनील सिंह, महिला जिला अध्यक्ष वंदना भारती, भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजू पासवान, इंनजिनियर धर्मेन्द्र कुमार, ओबीसी मोर्चा के अभिजीत कुमार, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सदस्य नलिनि सिंह, दीपक कुमार, गगन शर्मा, आनंदी राही, अभिषेक, मिशन, पिन्टू, मनीष, सुरज, संतोष, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे
प्रदेश अध्यक्ष ने खीर का आनंद लिया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा० दिलीप जयसवाल ने व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश प्रवक्ता डा० सलिल कुमार के मां कत्यानी पैट्रोल पम्प पर खीर का का भी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आनंद लिया



































