भाजपा में युवाओं का भी हो रहा इंट्री, बड़ी संख्या में भाजपा का लिया सदस्यता- राजाराम

चकहुसैनी में चलाया गया सदस्यता अभियान

 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया।भाजपा में युवाओं का इंट्री हो रहा है। युवा वर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के कार्यकाल से काफी खुश दिख रहे हैं, जहाँ युवा वर्ग के लोग बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं, उक्त बातें मानसी नगर पंचायत में युवा की सदस्यता दिलाने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए मंडल भाजपा अध्यक्ष मानसी राजाराम सिंह ने कहा। श्री सिंह ने कहा की भाजपा देश को मजबूत कर रहा है।नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में रोज नये नये किर्तीमान स्थापित हो रहा है। उन्होंने मानसी में युवा मोर्चा द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान को सराहना भी किया। मानसी युवा मंडल के अध्यक्ष उज्जवल आनंद ने कहा युवा वर्ग भाजपा की सदस्यता से जुड़ रहे, घर घर जाकर भी सदस्यता अभियान दिलाया जा रहा है। मौके पर मंडल महामंत्री अजय पौद्दार, सुमन कुमार, राजीव कुमार, मंडल मंत्री रेखा देवी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here