भाजपा वालों ने संविधान गौरव दिवस मनाने का लिया निर्णय, मंडल अध्यक्ष ने किया तिथी घोषित
ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। मानसी के मां कत्यानी पैट्रोल पम्प के अतिथी होटल परिसर में मानसी भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मानसी मंडल अध्यक्ष रमेश चन्द्र सुर्या के अध्यक्षता में किया गया। बैठक का देखरेख भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डा० सलील कुमार ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए डा० सलिल ने कहा की केन्द्र सरकार द्वारा के मोदी सरकार का बखान करते हुए कहा की जब से मोदी सरकार आई है देश की तस्वीर बदली है। वहीं पुर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मानसी राजाराम सिंह ने कहा की मोदी है तो मुमकिन है। इधर मानसी मंडल अध्यक्ष रमेश चन्द्र सुर्या ने कहा की भाजपा हर बुथ पर संविधान गौरव दिवस मनाने जा रही है, जिसका तिथी निर्धारित किया गया। सुर्या ने सुची जारी करते हुए पश्चिमी ठाठा पंचायत के वार्ड न०-17 में दिनांक-16 जनवरी , पुर्वी ठाठा में 20 जनवरी, खुटिया- 21 जनवरी, चकहुसैनी में 22 जनवरी, सैदपुर-23 एवं अपनी में 24 जनवरी को संविधान गौरव दिवस मनाया जायेगा। मौके पर अजीत कुमार सिंह, रंजीत दास,वकील सिंह, गोपाल सिंह, सनम कुमारी, चिन्ता देवी, गुड्डू साह प्रकाश सिंह आदि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।





































