भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की 60वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

 

 

ब्यूरो रिपोर्ट

 

खगड़िया।शहर के कचहरी रोड स्थित जनता दल (यूनाइटेड) कार्यालय के कर्पूरी सभागार में रविवार को देश के द्वितीय प्रधानमंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की 60वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। जदयू नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जदयू के कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकुमार फोगला ने कहा कि शास्त्री जी राष्ट्रभक्ति, सादगी, सच्चाई और ईमानदारी के प्रतीक थे। उनका संपूर्ण जीवन देशसेवा और नैतिक मूल्यों की मिसाल है। उन्होंने कहा कि “जय जवान–जय किसान” का नारा आज भी उतना ही प्रासंगिक है और एनडीए सरकार शास्त्री जी के विचारों को धरातल पर उतारते हुए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रही है।

 

जदयू सदस्यता अभियान (2025–28) की समीक्षा बैठक

 

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के पश्चात जदयू सदस्यता अभियान (2025–28) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकुमार फोगला ने की तथा संचालन जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया। फोगला ने सदस्यता अभियान को और तेज करने का आह्वान करते हुए निर्देश दिया कि सभी सदस्यता रसीदें हर हाल में 14 जनवरी की शाम तक जिला कार्यालय में जमा कर दी जाएं, ताकि 15 जनवरी को प्रदेश कार्यालय को सूची सौंपी जा सके। उन्होंने बताया कि इसी सूची के आधार पर सांगठनिक चुनाव की मतदाता सूची बनेगी।बैठक में सर्वसम्मति से जदयू जिलाध्यक्ष सह सदर विधायक बबलू कुमार मंडल द्वारा निर्धारित लक्ष्य से आगे बढ़ते हुए दो लाख के स्थान पर पांच लाख सदस्य बनाने का संकल्प पुरा हो रहा है, ताकि खगड़िया जिला बिहार में शीर्ष स्थान प्राप्त कर सके। अधिक सदस्य जोड़ने वाले कार्यकर्ताओं को पटना में सम्मानित किए जाने की घोषणा भी की गई।बैठक में खगड़िया विधानसभा प्रभारी मनोरंजन मजुमदार, बेगूसराय प्रभारी उमेश सिंह पटेल, बखरी प्रभारी अजय मंडल, प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य दीपक सिन्हा, सुशांत यादव, नीलम वर्मा, अनुराधा कुमारी कुशवाहा, मो. जीयाउल हक, जिला कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, जिला उपाध्यक्ष निर्मला कुमारी, वीणा पासवान, जिला महासचिव राजीव रंजन, अविनाश पासवान, फिरदोस आलम, अनुज शर्मा, पंकज चौधरी, राजवर्धन कुशवाहा, संजय सिंह उर्फ पप्पू देव, जयप्रकाश मौर्य, पार्वती देवी, अनिल कुमार मेहता, प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह, अमरेंद्र सिंह, अशोक राय, नगर परिषद अध्यक्ष जीतेंद्र पटेल, सतीश आनंद, ललित चौधरी, सिद्धांत सिंह छोटू, राकेश चौधरी, ममता जायसवाल, पूनम जायसवाल, मुन्नी जायसवाल, गणेश पटेल, मिथलेश देवी, रंजू देवी,रंजन कुमार, नवनीत कुमार सिंह, संतोष कुमार साह, डॉ. मुकेश मिश्रा, पिंकेश कुमार, सद्दाम हुसैन, गौरव, अजय भगत, मनोज देव, संजीव भगत, कुमार मनोज सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here