मंत्री ने किया समीक्षात्मक बैठक, मुख्यमंत्री समग्र शहरी योजना अंतर्गत जन उपयोगी योजनाओं के चयन

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। समाहरणालय सभा कक्ष खगड़िया प्रभारी मंत्री सह सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग मंत्री महेश्वर हजारी ने आधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक किया। बैठक में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजनाओं के तहत विभिन्न मुद्दे पर चर्चा किया गया। जिसमें नगर परिषद, खगड़िया, गोगरी, नगर पंचायत अलौली, मानसी, बेलदौर एवं परबत्ता में विकास कार्य से संबंधित योजनओं में पार्क, स्टेडियम, सड़क, नाला, सरोवर एवं अन्य विकास कार्य से संबंधित योजनओं का चयन किया गया। बैठक में खगड़िया विधायक श्री छत्रपति यादव, बेलदौर विधायक श्री पन्ना लाल पटेल,अलौली विधायक रामवृक्ष सदा,डीएम अमित पाण्डेय सहितआदि पदाधिकारी उपस्थित थे।







































