मंत्री ने नव मनोनित मंडल अध्यक्षों को किया सम्मानित, 2025 चुनाव को लेकर दिया मंत्र

 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। जिला पहुंचे बिहार सरकार भाजपा कोटे की कैबिनेट मंत्री प्रेम कुमार ने सभी के सभी नव मनोनित मंडल अध्यक्षों को सम्मानित किया। सम्मानित करने उपरांत मंत्री ने सभी मंडल अध्यक्षों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से 2025 बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अपने अपने क्षेत्र जाकर सरकार के किये गये कार्यों को बताने का अपील किया। इधर मानसी के मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र सूर्या ने बताया की ये समारोह आगामी विधानसभा 2025 की पूरी तैयारी के साथ खगड़िया के चारो विधानसभा में हमलोग एक मजबूती के साथ एनडीए समर्थक उम्मीदवार को भारी बहुमत से जिताकर बिहार विधानसभा भेजने का काम करेंगे।रमेश चन्द्र सुर्या ने मंत्री एवं जिला अध्यक्ष को शुक्रगुज़ार करते हुए कहा की भाजपा सबका साथ सबके विकास के साथ काम करती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here