
मकर संक्रांति भोज के बहाने बातों ही बातों में कह दी पुर्व विधायक ने बिहार 2025 में फिर नितीश सरकार

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। खगड़िया सदर के पुर्व विधायक जद यू नेत्री पूनम देवी यादव ने अपने आवास चुकती में मकर संक्रांति भोज मिलन समारोह के दौरान शनिवार को पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कह दी बिहार 2025 में बिहार में एक बार मुख्यमंत्री नितीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनेगी। पूनम देवी यादव ने कहा की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में खगड़िया प्रगति के उच्च पायदान को चूम रहा है। खगड़िया में पशु आहार कारखाना, आईटीआई कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज ,जननायक कर्पूरी ठाकुर अति पिछड़ा वर्ग छात्रावास, मेडिकल महिला छात्रावास, पुल पुलिया , सड़क स्कूल भवन, तमाम क्षेत्र में काफी विकास किया है ।जो काम शेष रह गया है वह सब हमारे नेता नीतीश कुमार के नजर में है। जहां जरूरत है वहां निश्चित रूप से इनके नेतृत्व में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर सुरक्षा तटबंध बाईपास सड़क को लेकर सदन में आवाज उठाई । श्रीमती यादव ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री जी से मिलकर उस बाईपास सड़क को पथ निर्माण विभाग में कन्वर्ट करवाया ।वहीं उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि अलौली प्रखंड के रामपुर अलौली गढ़ घाट बागमती नदी पर पुल निर्माण को लेकर भी विधानसभा के चालू सत्र के दौरान आवाज उठाये। कहा कि आज भले दूसरे कोई क्रेडिट ले लेकिन शुरुआत हमारे ही है। श्रीमती यादव ने बरैय खैरी जान बगरस सुरक्षा बांध 26 करोड़ की लागत से बनना है जो अपूर्ण है। उसे पूर्ण कराने को लेकर भी मुख्यमंत्री जी को स्मरण दिलाया। श्रीमती यादव ने विश्वास भरे लहजे में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में खगड़िया के चारों सिट पर लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में एनडीए पूरे मुश्तैदी के साथ चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। उन्होंने प्रगति यात्रा के दौरान सीएम के द्वारा क्रिया को 430 करोड़ रुपए सौगात के रूप में दिए जाने की भूरि भूरि प्रशंसा भी की। मौके पर उपस्थित जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा क्रिया के प्रगती उन्नति के लिए किया जा रहे प्रयास का जमकर चर्चा किया गया। साथी साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार एनडीए घटक दल के तमाम साथी आपसी समन्वय स्थापित कर काम कर रहे हैं। इससे हमारे नेता नीतीश कुमार को काफी बल मिल रहा है।इस अवसरयुवा जदयू के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आर्किटेक्ट शाम्ब वीर यादव, जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जदयू जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह, अशोक कुमार यादव, चंद्रशेखरम, जदयू नेत्री निलम वर्मा, निर्मला कुमारी, राका सहाय, वीणा पासवान, पूनम जायसवाल, मुन्नी जायसवाल, बुलबुल यादव, सुनील कुमार बबलू,जय कुमार सिन्हा, इंजीनियर अंगद कुमार, कमल किशोर पटेल, डॉक्टर धीरेंद्र कुमार, अमित कुमार प्रिंस, इंजीनियर विक्रम कुमार विद्यार्थी, मुखिया कृष्ण कुमार ठाकुर, वार्ड सदस्य अखिलेश यादव, रिंकू सिंह, रामप्रवेश यादव, जयप्रकाश मौर्य, वीरेंद्र यादव,परमानंद यादव,वकिल ठाकुर, नाई विकास मंच के जिला अध्यक्ष श्रवण ठाकुर एवं जदयू नेता संतोष कुमार सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।





































