मानसी जीआरपी रेल पुलिस ने विदेशी शराब किया बरामद, तस्कर शराब छोड़ भाग खड़ा हुआ

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया।मानसी जीआरपी रेल पुलिस ने मानसी स्टेशन से विदेशी शराब बरामद किया। रेल थानाअध्यक्ष विकाश कुमार ने बताया की मानसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या- 1 के प्रयक्त पुल के नीचे लावारिश अवस्था में एक प्लास्टिक का बोरा में शराब रखा हुआ है। मानसी जीआरपी रेल के खुशबू प्रवीण ने जब जांच किया तो देखा कि इसमें शराब भड़ा हुआ था।मानसी जीआरपी रेल थाना अध्यक्ष विकाश कुमार ने कहा कि ब्लू एमपीरियल के 375 एमएल के 21 बोतल शराब था। जीआरपी रेल थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि शराब मामले में अज्ञात लोगों पर प्राथमिक दर्ज किया गया है।वही जीआरपी रेल थाना अध्यक्ष विकाश कुमार ने कहा कि शराब माफियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर गिरफ्तार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here