मानसी नगर पंचायत में तेजी से हो रहा विकास का कार्य- गोलू सिंह

 

 

ग्यारह लाख चौबीस हजार दौ सौ रुपये की लागत सड़क सह नाला का उदघाटन

ब्यूरो रिपोर्ट 

खगड़िया। मानसी नगर पंचायत में तेजी से विकास का कार्य हो रहा है। हर क्षेत्र में विकास का कार्य किया जा रहा हो ओर भी तेजी के साथ विकास होगा, उक्त बातें मानसी नगर पंचायत मुख्य पार्षद प्रभा देवी के प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह ने मानसी नगर पंचायत के वार्ड न० 8 में ग्यारह लाख चौबीस हजार दौ सौ रुपये की लागत से बनाये गये पीसीसी सड़क सह नाला निर्माण का उदघाटन के उपरांत कहा। श्री सिंह ने कहा की मानसी नगर पंचायत मुख्य पार्षद प्रभा देवी के नेतृत्व में नित्य प्रतिदिन ऊंचाई को छू रहा है। पांच सालों में मानसी नगर पंचायत के हर गली हर क्षेत्र में कार्य करा दिया जायेगा। इस दौरान आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह एवं मुख्य उप पार्षद पप्पू सुमन, वार्ड पार्षद बबीता देवी ने सड़क सह नाला का उदघाटन फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया।वार्ड पार्षद बबीता देवी ने कहा की जिस तरह से मुख्य पार्षद प्रभा देवी के नेतृत्व में कार्य किया जा रहा है यहाँ के जनता काफी खुश है। उप मुख्य पार्षद पप्पू सुमन ने कहा प्रभा देवी के सपनों को साकार किया जायेगा ओर मानसी नगर पंचायत को विकास को लेकर नया अध्याय लिखा जायेगा। मौके पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सनमुन कुमार, मनीष कुमार,कक्कु कुमार, सुनील कुमार सिंह, कुंदन पासवान, विभुति कुमार संवेदक नितीश कुमार, ग्रामीण गुणेश्वर यादव, ध्रुव सिंह, कर्मी अविनाश कुमार, युद्दिष्ठिर कुमार, मुन्ना पासवान, मिथुन कुमार आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here