मानसी नगर पंचायत होगा अतिक्रमण मुक्त- कार्यपालक पदाधिकारी

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। मानसी नगर पंचायत के मुख्य सड़क मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा। मानसी नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी अमर कुमार राय ने बताया की मानसी बाजार एन एच 95 के बाद सरकारी जमीन पर किये गये अतिक्रमण को हटाया जायेगा। राय ने बताया की मानसी बाजार से होते हुए एकनियां रोड का भी अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा। राय ने कहा की मानसी बाजार से काली स्थान रोड को भी अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा। इसको लेकर संबंधित थाना पुलिस की मांग की गई है। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा की कुछ लोग एन एच 95 द्वारा बनाये गये नाला को भी अतिक्रमण कर लिया है। जो की दुकानदार अतिक्रमणकारियों का मनमानी दर्शाता है। उन्होंने कहा की एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जायेगा।






































