





मानसी नगर प्रगति के पथ पर अग्रसर- आयुष

पांच सालों में मानसी नगर पंचायत ऐताहासिक नगर पंचायत बनेगा

एकनियां में पीससी सड़क एवं चकहुसैनी में पीसीसी सह नाला का हुआ उदघाटन

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। मानसी नगर पंचायत में लगातार सड़क नाला का उदघाटन किया जा रहा है। जहाँ मुख्य पार्षद प्रभा देवी प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह, वार्ड पार्षद एवं उपसभापति के उपस्थिति में संयुक्त रूप से रविवार को दो सड़कों का उदघाटन फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया। वार्ड पार्षद अखिलेश राज एवं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह ने बताया की वार्ड न०-6 एकनियां गाँव में षष्टम वित्त आयोग योजना के तहत लक्षमी साह के घर से होते हुए चमरु सिंह के घर होते हुए माँ काली मंदिर तक पीसीसी सड़क दस लाख 62 हजार, 621 रुपये की लागत से बनाया गया। वहीं वार्ड न०-11 के वार्ड पार्षद संजीत कुमार ने बताया की चन्द्रशेखर दास के घर से लेकर नरेश दास घर शिव मंदिर तक चार लाख 17 हजार 604 सौ रुपये की लागत से पीससी सड़क सह नाला का निर्माण किया गया। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह ने कहा की न्याय के साथ मानसी नगर पंचायत में विकास का कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने आम जनमानस को विकास के प्रति सहयोग देने की अपील की है। आयुष ने कहा की नगर पंचायत मानसी प्रगति के पथ पर धीरे धीरे विकास को लेकर आगे वढ़ रहा है। श्री सिंह ने कहा की मानसी नगर पंचायत को लंबे अंतराल के बाद स्थायी कार्यपालक पदाधिकारी मिला है ओर विकास का कार्य अब तेजी से हो रहा है। श्री आयुष ने कहा की मानसी नगर पंचायत को पांच सालों के अंदर ऐतिहासिक नगर पंचायत बनाया जायेगा। मौके पर उदघाटन समारोह में उप मुख्य पार्षद पप्पू सुमन के अलावे वार्ड पार्षद अखिलेश राज,रवि कुमार,रंजीत कुमार, संजीत कुमार,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विभूति यादव, सनमुन कुमार,कुंदन कुमार,ग्रामीण जंगबहादुर साह,विक्की कुमार, चिरंजीव कुमार, मो अख्तर,रविश यादव,लक्की कुमार,सरोज यादव,ललन मंडल,अनुज कुमार,मुकेश यादव,पप्पू पटेल, राजद नेता नरेश दास, उत्तम दास, विनोद महंत, विक्की कुमार, मोहम्मद मुजाहिद, मोहम्मद इसराफिल आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।



































