मानसी पुलिस ने लाइन होटल के पास से खड़े ट्रक से भारी मात्रा में शराब किया बरामद, एक की गिरफ्तारी

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। मानसी पुलिस ने गुप्त सुचना के अनुसार एन एच एकतीस सड़क मार्ग पाण्डव लाइन होटल के समीप कत्यानी लाइन होटल के पास खड़ी कन्टेनर ट्रक से से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। मानसी थानाध्यक्ष शुभम पाण्डेय ने बताया की गुप्त सुचना के आधार पर यह कारवाई की गई है जहाँ पाण्डव लाइन होटल के समीप कत्यानी लाइन होटल के पास एक ट्रक खड़ी थी जहाँ जांच के क्रम में ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया है, वहीं ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, गिरफ्तार किये गये व्यक्ति वैशाली जिला का श्री प्रसाद का पुत्र विकेश कुमार बताया गया है। बरामद किये गये ट्रक से करीब 403 पेटी विदेशी शराब है जो विभिन्न प्रकार के विदेशी शराब है। बरामद किये गये शराब में 500 एम एल से लेकर 375 एम एल तक का शराब है।



































