मानसी में एक आंगनबाड़ी सेविका को चयन मुक्त करने का दिया आदेश, आदेश के वावजूद भी पदाधिकारी की दिख रहा है सुस्ती

 

सिकन्दर आजाद वक्त

की रिपोर्ट

खगड़िया। मानसी प्रखंड के पुर्वी ठाठा आंगनबाड़ी केंन्द्र संख्या:- 74 की सेविका को चयन मुक्त करने का आदेश जिला परियोजना पदाधिकारी को दिया है। परन्तु जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आदेश का अवहेलना कर सुस्ती दिखा रहा। मामला पुर्वी ठाठा पंचायत के आंगनबाड़ी केंन्द्र संख्या:-75 के सेविका पर है, जिसपर सरकारी राशि का दुरूपयोग एवं अवैध एवं फर्जी तरीके से बैंक से राशि का निकासी का आरोप है। आरोप पुर्वी ठाठा पंचायत के स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता वार्ड:-14 के अवधेश कुमार द्वारा लगाया गया। अवधेश कुमार ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मानसी से शिकायत किया था आंगनबाड़ी केंन्द्र संख्या:-75 की सेविका सरकारी राशि का दुरूपयोग कर मनमाने तरीके से एवं फर्जी तरीके से अवैध निकासी कर रही है। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मानसी द्वारा दिलचस्पी नहीं दिखने पर अवधेश कुमार ने लोक शिकायत निवारण केंन्द्र खगड़िया में परिवाद दायर किया, जहाँ दो सदस्यीय कमिटी गठित किया गया ओर जांच प्रतिवेदन के आधार पर सेविका पर लगाये गये आरोप सही पाया गया। इतना ही नहीं लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के आदेश अनुपालन नहीं करने को लेकर मामला जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के पास दायर किया गया जहाँ सभी तथ्यों एवं जांच प्रतिवेदन के अवलोकन उपरांत एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के प्रतिवेदन के आधार पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने जिला परियोजना कार्यक्रम पदाधिकारी को सेविका को चयन मुक्त करने का आदेश दिया ओर आदेश का अनुपालन आधोहस्ताक्षरी को एवं परिवादी को भी देने को कहा परन्तु एक सप्ताह के बाद भी चयन मुक्त की प्रक्रिया नहीं अपनाई गई। इधर अवधेश कुमार ने बताया की आदेश अनुपालन नहीं करने को लेकर जिला परियोजना पदाधिकारी के खिलाफ कमीश्नर के यहाँ परिवाद दायर किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here