मानसी में चल रहे जिला फुटबॉल लीग मैच में चौथम टीम को मथुरापुर की टीम ने दो गोल से किया पराजित

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। मानसी के अमर शहीद रेलवे खेल मैदान में चल रहे जिला फुटबॉल लीग मैच में सातवें दिन चौथम बनाम मथुरापुर खगड़िया टीम के बीच मैच खेला गया। जहाँ मथुरापुर खगड़िया टीम ने चौथम की टीम को दो गोल से पराजित कर दिया।खेल शुरू होने के कुछ ही मिनटों में चौथम की फुटबाल टीम ने मथुरापुर फुटबॉल टीम पर एक गोल दागकर बढत बना लिये ।वहीं मथुरापुर की टीम ने खेल समाप्ति से पहले चौथम पर तीन गोल दाग कर तीन एक से वढ़त बना लिया। इस प्रकार मथुरापुर फुटबाल टीम 2 गोल से विजयी रहे । मैच का मुख्य निर्णायक रौशन गुप्ता ,सहायक निर्णायक मनीष कुमार एवं नीशा कुमारी ,चौथे रेफरी राजीव राज रहे।मौके पर खिलाड़ियों के हौसला बुलंद करने के लिए जिला फुटबाल संघ, खगडिया के जिलाध्यक्ष अभय कुमार गुड्डु ,सचिव शंकर सिंह, कार्यकारिणी सदस्य ललित कुमार मिश्रा ,पुर्व शिक्षक छेदी बाबु ,पुर्व वार्ड सदस्य गंगाराम यादव, महंत लझ्मण कुमार, पुर्व फुटवालर संतोष चन्द्रवंशी ,पप्पु कुमार उपस्थित थे।





























