

मानसी में जल्द मिल जायेगी रेल सड़क ओवर ब्रीज की स्वीकृति- गोलू
सांसद से मिलकर रखी बात, सांसद ने रेल विभाग से किया बात

रेल अधिकारी ने 15 दिनों के अन्दर स्वीकृति देने की कही बात
ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। गुरुवार को मानसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह ने खगड़िया सांसद राजेश वर्मा से मिलकर मानसी मटिहानी ढ़ाला पर सड़क ओवर ब्रिज बनवाने को लेकर बात किया। जहाँ सांसद राजेश वर्मा ने त्वरित पहल करते हुए रेल अधिकारी से बात कर मानसी में ओवर ब्रीज बनाने को लेकर पहल किया, जहाँ रेल अधिकारियों ने 15 दिनों के अंदर रेल ओवर ब्रीज की स्वीकृति देने की बात कहा। इधर सांसद के इस पहल पर गोलू सिंह ने सांसद का अभार जताया। गोलू ने कहा की मानसी मटिहानी ढ़ाला पर ओवर ब्रिज बनने से जाम की समस्याओं से मुक्ति मिलेगा।



































