मानसी में लगा जनता दरबार, बीडीओ ने कहा की मंगलवार जनता दरबार में मौजूद रहते हैं सभी विभाग के पदाधिकारी
लोग आयें, जनता का समस्याओं का होगा निदान
सिकन्दर आजाद वक्त
की रिपोर्ट
खगड़िया। मंगलवार को मानसी प्रखंड कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में इक्के- दुक्के छोड़ कई विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।जनता दरबार में जमीन से कई संबंधित मामले आये, जहाँ जनता दरबार में मौजूद मानसी सीओ अमीर हुसैन ने फरियादियों का बात सुना। इधर जनता दरबार में मौजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी मानसी राजीव कुमार ने बताया की जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रत्येक मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है, जिसमें सभी विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहते हैं, बीडीओ ने बताया की मंगलवार जनता दरबार में सभी विभागों से संबंधित मामले सुने जाते हैं। बीडीओ ने आम लोगों से अपनी समस्याओं को समाधान को लेकर जनता दरबार में आने का अहवान किया। हलांकि जनता दरबार में लखित रुप से एक भी आवेदन जनता दरबार में नहीं आया।मौके पर प्रखंड संख्यिकी पदाधिकारी श्याम कुमार, विधुत जेई,बाल विकास परियोजना मानसी के प्रतिनिधि,पीएचईडी, विभाग के जेई सहित कई विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।































