मानसी में शराब ओर कोरेक्स के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
गिरफ्तार तस्कर वार्ड पार्षद का निकला भाई
ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया।शराब,गांजा,कोरेक्स, स्माइक जैसे गैर कानूनी धंधे का मिनी नेपाल कहे जाने वाले एकनियां गाँव में पुलिस भले ही हाथ पांव समेट लिया हो लेकिन धडल्ले से यहाँ पर तस्कर धंधे में लिप्त है। जहाँ मंगलवार को मद निषेध उत्पाद विभाग ने मानसी थाना क्षेत्र के मानसी नगर पंचायत के एकनियां गाँव के एक तस्कर के घर से कोरेक्स एवं फ्रुटी के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उत्पाद विभाग के अधीक्षक ने बताया की गुप्त सुचना के आधार पर यह कारवाई की गई है। उत्पाद विभाग ने बताया की सुचना मिली थी की वार्ड न०-6 एकनियां गाँव निवासी नरेश यादव का पुत्र एवं वर्तमान वार्ड सदस्य का भाई अमर यादव उर्फ जतिन यादव वर्षों से शराब तस्करी करता है। जहाँ मद निषेध विभाग ने जाल बिछाते हुए नरेश यादव के घर से प्रतिबंध कोरेक्स सीरप एवं फ्रुटी बरामद किया है। हलांकि मद निषेध विभाग को बड़ी कामयाबी नहीं मिली, लेकिन पुलिस ने मौके से तस्कर वार्ड पार्षद के भाई जतिन यादव को भी कोरेक्स सीरप एवं फ्रुटी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
































