मानसी में सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत की खबर,स्कार्पियो ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। मानसी थाना क्षेत्र के एन एच एकतीस पांच किलोमीटर सड़क मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत की खबर सामने आ रहा है। बताया जा रहा है की यह घटना पांच किलोमीटर के पास हुआ है जहाँ दो युवक की मौत हो गया। घटना करीब साढ़े छह: बजे शाम के आस पास का है जहाँ खगड़िया से मोटर साइकिल पर सवार होकर अपने घर मानसी आ रहे अंकित ओर प्रियांशु को स्कार्पियो वाले ने टक्कर मार दी। जहाँ दौनों युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया जहाँ एक युवक इलाज के समय सदर अस्पताल खगड़िया में दम तोड़ दिया तो दुसरा युवक अस्पताल परिसर में ही दम तोड़ दिया, जहाँ चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मानसी थाना क्षेत्र के मानसी पंचायत के चकहुसैनी निवासी के रूप में किया गया है। टक्कर मारने के बाद स्कार्पियो वाले फरार हो गया। जबकि मोटर साइकिल चकनाचूर हो गया है। मृतक मानसी नगर पंचायत के वार्ड न०-18 चकहुसैनी के बलराम यादव का पुत्र प्रियांशु कुमार है जबकि एक युवक चकहुसैनी चन्द्रवंशी टोला के धरनीधर राम के पुत्र अंकित कुमार है। घटना के सुनकर परिवारवालों का रो रो कर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here