मानसी में स्व०विजय यादव फुटबॉल टुर्नामेंट मैच का आयोजन, खगड़िया ने बेगुसराय को एक शुन्य से हराया

 

लोगों ने विजय यादव को श्रद्धा सुमन किया अर्पित

कल सहरसा एवं सुपौल टीम के साथ होगा मैच

 

सिकन्दर आजाद वक्त

की रिपोर्ट

 

खगड़िया। मानसी के शहीद धन्ना माधव रेलवे खेल मैदान में पुर्व फुटबॉल खिलाड़ी सह पुर्व मुखिया स्व० विजय यादव के 18 वीं० पुण्यतिथि के अवसर विजय यादव मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट मैच का आयोजन किया गया। उदघाटन मैच खगड़िया बनाम बेगुसराय के बीच खेला गया। मैच का उद्घाटन युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने किया। खेल प्रारंभ होने से पहले मुख्य अतिथि नागेंद्र सिंह त्यागी, इंजनियर धर्मेन्द्र कुमार, खगड़िया रहीमपुर संस्कृत महाविद्यालय के पुर्व प्राचार्य डा० उमेश प्रसाद सिंह ने बीच मैदान में जाकर दौनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। एवं उपस्थित लोगों ने विजय यादव के तैल्यचित्रों पर मल्यार्पण किया, एवं एक मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दिया। तदउपरांत खेल प्रारंभ किया गया। हलांकि खेल के मध्यान्तर तक कोई भी टीम एक दुसरे पर गोल नहीं दाग सकी।लेकिन खेल के अंतिम क्षण में खगड़िया टीम ने बेगुसराय टीम पर एक शानदार गोल दाग कर पराजित कर दिया। मौके पर नशामुक्त भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवंत, मानसी प्रखंड के पुर्व उप प्रमुख उपेन्द्र सिंह, मानसी हिरोज कल्ब के अध्यक्ष निलेश कुमार यादव, अमनी पंचायत के पुर्व मुखिया सह मुखिया संघ के पुर्व जिलाध्यक्ष एवं जिला जद यू उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, पुर्व सरपंच अमनी राम प्रवेश यादव,अभय कुमार गुड्डू, शिवशंकर आर्य, शंकर सिंह,संजय पटेल, धर्मेंद्र पोद्दार, नितिन कुमार, पप्पू रजक, रौशन गुप्ता, सहित आदि दर्जनों स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे। खेल का आंखों देखाहाल रुपेश कुमार उर्फ विभीषण कुमार ने किया।वहीं मैच का निर्णायक रेफरी कैलाश पंडित थे।इधर मुख्य अतिथि नागेन्द्र सिंह त्यागी ,डा० उमेश प्रसाद सिंह एवं इंजीनियर धर्मेन्द्र ने कहा की विजय यादव एक बेहतरीन फुटबॉल खिलाड़ी थे एवं खुटिया पंचायत के मुखिया भी रह चुके थे। अतिथि ने उनके खेल, सामाजिक उपलब्धि का भी वर्णन करते हुए कहा की विजय यादव भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन हर वर्ष खेल के माध्यम से उन्हें याद किया जाता है, उन्होंने आयोजक को इस तरह के कार्यक्रम को लेकर धन्यावाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here