मानसी रेलवे स्टेशन पर पार्सल हुआ बंद 

 

अब लोग नहीं कर सकेगें पार्सल, मोदी सरकार को खामियाजा भुगतना पड़ेगा

 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। पुर्व मध्य रेलवे के मानसी ज: से पार्सल बंद कर दिया गया है। हाजीपुर सीसीएम संदीप कुमार ने पत्र जारी कर मानसी रेलवे ज: से पार्सल बंद करने की बात कहा है। हलांकि पत्र में पार्सल किस कारण से बंद किया गया, कारण नहीं दिया गया है।इधर पार्सल बंद होने से व्यवसायियों में काफी रेल प्रशासन के प्रति गुस्सा देखा गया।दर्जनों व्यवसायियों ने बताया की रेल विभाग के अकर्मणियता एवं सोची समझी चाल के कारण पार्सल बंद कर दिया गया है। व्यवसायियों ने आरोप लगाया की मानसी ज: महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है, हाटेबाजारे सहित अन्य गाड़ियों से पार्सल की सुविधा पुर्व में थी, लेकिन रेल विभाग ने यहाँ से हमाल को हटा लिया, व्यवसायियों को काफी पार्सल करने में दिक्कत होता है, लेकिन अब तो पार्सल ही बंद कर दिया गया। व्यवसायियों ने कहा की अगले 2025 में बिहार विधानसभा का चुनाव है जिसका खामियाजा भाजपा केन्द्र मोदी सरकार को भुगतना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here