मानसी रेलवे स्टेशन में लावरिश अटैची मिलने की खबर से, हड़कंप, बम दस्ता निरोधक पुलिस को मंगाकर अटैची को किया गया नष्ट

रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था वढ़ाया गया, पुलिस ने ली राहत की सांस

 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। एक तरफ जहाँ आज बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना चालू था तो वहीं दूसरी तरफ मानसी रेलवे स्टेशन पर लावरिश अटैची में अफवाहों की बम मिलने की खबर में यात्रियों को जहाँ होश उड़ता नजर आया तो वहीं रेल प्रशासन का भी पसीना छुटते नजर आया। हलांकि गरामत रहा की अटैची में कुछ भी नहीं मिला, जहाँ पुलिस ने राहत की सांस ली। मामला शुक्रवार का मानसी रेलवे स्टेशन का है जहाँ मानसी रेलवे स्टेशन के रेल यात्री विश्रामलय में लावारशी अवस्था में पड़े अटैची मिलने के खबर मिला, खबर सुनकर रेल प्रशासन सहित स्टेशन पर यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से आस पास के जगह को खाली करा दिया गया। रेल पुलिस द्वारा बम निरोधक दस्ता पुलिस बुलाया गया। जहाँ लावरिश अटैची को स्टेशन से लाकर मानसी रेलवे मैदान के पास सावधानी पूर्वक खोला गया, जहाँ अटैची में कुछ नहीं होने पर रेल पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस लिया ओर अटैची को जलाकर नष्ट किया गया। इस दौरान बम होने की अफवाहों का दौर चलता रहा। रेल थानाध्यक्ष मानसी विकास कुमार से जब पुछा गया तो उन्होनें बताया की सुचना मिली की यात्री विश्रामलय में लावारिस अवस्था में अटैची रखा हुआ है, जहाँ सुचना मिलते ही सुरक्षा घेरे में लेकर अटैची को जलाकर नष्ट कर दिया गया। पुछे जाने पर उन्होंने बताया की अटैची खाली था ओर कुछ भी अटैची में नहीं था। वहीं मानसी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा वढ़ा दी गई है। सीसीटीवी भी खंगाला जा रहा है। आखिर इस तरह का हरकत किसने की।देर शाम तक खबर आग के तरह फैलता नजर आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here