मानसी सहित जिले के कई गाँवों में वुढ़ी गंडक की जलस्तर वढ़ने से वाढ़ की पानी घरों में घुसा

जनप्रतिनिधियों ने लिया जायजा, जिला प्रशासन से सुविधा मुहैया कराने की मांग की, सीओ पर भड़के वाढ़ पीड़ित परिवार

मानसी में मुख्य पार्षद द्वारा निजी कोष से कटाव बचाव कार्य शुरू किया गया

मानसी बीडीओ, सीओ ने लिया वाढ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। मानसी सहित जिले के कई गाँवों में वुढ़ी गंडक के जलस्तर वढ़ने से वाढ़ का पानी घरों में घुस गया।लोग त्राहिमाम त्राहिमाम होने लगा है। वहीं अपने अपने क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों ने दौरा कर वाढ़ प्रभावित गाँवों का जायजा लिया, एवं जिला प्रशासन से राहत वचाव की मांग किया। मानसी नगर पंचायत के जालिमबाबू टोला एवं मटिहानी गाँव में सैकड़ों घरों में पानी घुस गया है। वहीं सरकारी स्कूल में भी पानी घुस गया है।वाढ़ पीड़ित लोग ऊंचे स्थानों एवं अपने अपने पक्के मकानों पर शरण लेने के लिए मजबूर हो गया। जबकि मानसी प्रखंड के पुर्वी ठाठा पंचायत के वार्ड न०- 14 चैधा बांध में भी कई घरों में पानी घुस गया है। लोग ऊंचे स्थानों में शरण लेने लगा है। मानसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह ने वार्ड पार्षदों के साथ मटिहानी गाँव एवं जालिम बाबु गाँव का मुयना किया एवं अपने निजी कोष से राहत वचाव कार्य करने में जुटे दिखा। मटिहानी गाँव में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि द्वारा सड़कों के बगल -बगल बोड़े में मिट्टी डालकर पानी को रुकावट का कार्य किया जा रहा है। वहीं वाढ पीड़ित लोगों ने मानसी के अंचल सीओ पर जमकर खड़ी खोटी सुनाया। मटिहानी गाँव के दर्जनों वाढ़ पीड़ित महिलाओं ने बताया की हमलोग तीन दिनों से परेशान है लेकिन सीओ द्वारा कोई समुचित प्रबंध नहीं किया गया। इधर मानसी बीडीओ राजीव कुमार ने बताया की जालिम बाबु टोला में एक छोटी नाव मुहैया किया गया है एवं मटिहानी में भी दो नावों का प्रबंध किया गया है। जबकि मानसी प्रखण्ड के पुर्वी ठाठा पंचायत के वार्ड न०-14 के वाढ़ पीड़ित परिवारों ने बताया की अब तक नाव का व्यवस्था सीओ द्वारा नहीं किया गया है। सीओ मानसी कुछ भी बताने से इनकार चला जा रहा है इधर मानसी प्रखण्ड के बीडीओ ने बताया की सभी जगहों पर नाव का व्यवस्था कर परिचालन शुरू कर दिया गया है। लोगों से सर्तक रहने को कहा गया है। पुर्वी ठाठा पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता ललित कुमार मिश्रा ने दौरा कर वाढ पीड़ित परिवारों का हाल जाना। मिश्रा ने कहा पुर्वी ठाठा पंचायत के वार्ड न०-14 में स्थिति भयावह हो गया है। छोटे नावों से लेकर बड़े नावों की जरूरत है। इधर मानसी नगर पंचायत के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विभुति कुमार यादव ने बताया की स्थानीय प्रशासन द्वारा सही सही से समुचित व्यवस्था नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा का नगर पंचायत मुख्य पार्षद द्वारा निजी कोष से जगह जगह कटाव को लेकर मिट्टी भराई कर पानी को रोका जा रहा है। वार्ड पार्षद अखिलेश कुमार ने भी जिला प्रशासन से राहत वचाव व्यवस्था करने की मांग की है‌‌‌‌। वहीं आयुष कुमार ने बताया की मानसी नगर पंचायत में देर शाम तक तीन नाव का प्रबंध कर परिचालन करवाया जा रहा है। जबकि खगड़िया के रहीमपुर, उत्तरी रहीमपुर, दक्षिणी, मध्य रहीमपुर एवं मथार गावों में वाढ़ का पानी पुरी तरह से घुस गया है। शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह ने जिला प्रशासन से वाढ- पीडितों के बीच राहत वचाव कार्य शुरू करने की मांग किया है।इधर खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने खगड़िया जिलाधिकारी को पत्र लिखकर वाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में राहत सामग्री एवं राहत वचाव कार्य चलाये जाने की मांग किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here