मुखिया के अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन, प्रखंड आपुर्ति पदाधिकारी, एवं सीओ के खिलाफ लोगों ने किया नाराजगी

ग्राम सभा में लिया गया प्रस्ताव

रौशन कुमार
की रिपोर्ट
खगड़िया। मानसी प्रखंड के बलहा पंचायत में मुखिया राजेश भारती की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं पुरूषों ने शिरकत किया। ग्राम सभा आपुर्ति विभाग का मामला छाया रहा, दर्जनों लोगों ने प्रखंड आपुर्ति पदाधिकारी मानसी के खिलाफ शिकायत किया, जहाँ ग्राम सभा में प्रस्ताव लेते हुए वरीय अधिकारी को अवगत कराये जाने की प्रस्ताव लिया गया। वहीं ग्राम सभा में योजनाओं की समीक्षा करते हुए नये योजनाओं को लेने का प्रस्ताव लिया गया। बलहा अतिरिक्त स्वास्थ्य केंन्द्र में प्रसव कक्ष नहीं चालू होने पर भी नाराजगी व्यक्त किया गया। तो वहीं मानसी अंचल कार्यलय में भष्ट्राचार का मामला सामने आया, लोगों ने बताया की मानसी अंचल कार्यलय में सीओ के मिलीभगत से दलाल के माध्यम से काम होता है, राजस्व कर्मचारी भी दलाल के माध्यम से काम करता है। लोगों ने कहा जब मानसी सीओ अमीर हुसैन आया है तबसे जमीन विवाद वढ़ा है, दाखिल खारिज,परिमार्जन सहित अन्य कार्यों में रुपये के बिना काम नहीं होता है। पीएचईडी नल जल योजनाओं में गड़बड़ी किये जाने का मामला छाया रहा। मुखिया राजेश भारती ने कहा की इस संबंध में जल्द ही वरीय पदाधिकारी ओर सरकार को अवगत कराया जायेगा।मौके पर समिति प्रतिनिधि मुकेश मधु ,उपमुखिया मुन्नी देवी ,विकास मित्र शंभू कुमार,रोजगार सेवक प्रभात कुमार , इंद्रा आवास सहायक राजू कुमार कृषि सलाहकार संदीप कुमार , कार्यपालक सहायक विकास कुमार ,वार्ड सदस्य गुड्डू साह,अभय कुमार जुली देवी ,पिंटू पंडित ,अरुण कुमार सदानंद पासवान ,चंदन कुमार एवं सैकड़ों महिला ओर पुरुष मौजूद थे।








































