मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में विकास का बड़ा लकीर खींचा- बबलू मंडल

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जनता दल युनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 74 वें जन्मोत्सव जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के द्वारा केक काट कर मनाया गया।इस दौरान जद यू नेताओं ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार की दीर्घायु एवं उज्जवल भविष्य की कामना किया। जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने बिहार के नव निर्माता गरीब दलित पिछड़ों छात्र महिलाएं किसान युवाओं के भाग्यविधाता बिहार में विकास की बड़ी लंबी लकीर खींचने वाले विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताया। मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्रीत्त्व कार्यकाल में नीतीश कुमार बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में न्याय के साथ सर्वांगीण विकास कर कीर्तिमान स्थापित किए हैं। यही कारण है कि आज देश और दुनिया में नीतीश कुमार का कार्य एक मॉडल बन गया है। इनके ईमानदार कोशिश, बिहार वासियों के प्रति समर्पण, विकास कार्य क्षमता और उनके अनुभव के बदौलत ही इतने लंबे समय से बिहार के मुख्यमंत्री पद का बागडोर संभाले हुए हैं।साथ ही नीतीश कुमार आजतक पक्ष – विपक्ष के बीच बेदाग चेहरा रहे हैं, जो इनकी सबसे बड़ी खासियत है।जदयू प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जदयू नेत्री अनुराधा कुमारी कुशवाहा, साधना देवी सदा, सुल्तानगंज विधानसभा प्रभारी पंकज कुमार पटेल, बखरी विधानसभा प्रभारी अजय मंडल, जदयू जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा , जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल, रामविलास महतो, सुमित चौधरी, कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मन्टून ,जदयू जिला महासचिव राजीव रंजन, भाजपा प्रवक्ता प्रोफेसर अरविंद सिंह, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, भाजपा के मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय, युवा अध्यक्ष सावन कुमार बंटी,श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह,जिला महासचिव फिरदौस आलम, हर्षवर्धन कुशवाहा, सदर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, मानसी अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, चौथम अध्यक्ष अशोक राय, बेलदौर संजय सिंह कुशवाहा, परबत्ता अध्यक्ष सुबोध साह, गोगरी अध्यक्ष मायाराम मंडल, छात्र अध्यक्ष सिद्धांत कुमार छोटू सिंह,अंगद कुमार,कमल किशोर पटेल एवं रंजन कुमार आदि नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार के लिए मंगलकामनायें की।






























