मुख्य पार्षद ने जिलाधिकारी एवं मानसी सीओ को राहत सामग्री उपलब्ध कराने को लेकर लिखा पत्र

हीरालाल यादव ने भी वाढ- प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। नगर पंचायत मानसी के मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने शनिवार को खगड़िया डीएम एवं मानसी सीओ को पत्र लिखकर मानसी नगर पंचायत के मटिहानी गाँव एवं जालिम बाबु टोला गाँव में वाढ- पीड़ित परिवारों के बीच सरकारी राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग किया। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार सिंह गोलू ने बताया के पत्र लिखने के बाद मानसी सीओ द्वारा कल से राहत शिविर लगाने का आश्वासन दिया गया है। श्री सिंह ने कहा की लगातार हमलोग शासन- प्रशासन के बीच में वार्तालाप कर रहे हैं। उन्होंने खगड़िया जिलाधिकारी से वाढ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग किया है।वहीं मानसी प्रखंड के पुर्व सांसद प्रतिनिधि हीरालाल यादव एवं सामाजिक कार्यकर्ता ललित कुमार मिश्रा ने भी पुर्वी ठाठा पंचायत के चैधा बांध गाँव पर वाढ- पीड़ित परिवारों के बीच जाकर जानकारी प्राप्त किया। एवं हीरालाल यादव ने जिलाधिकारी खगड़िया को पत्र लिखकर वाढ- पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग किया।





































