मुख्य पार्षद ने निजी कोष से वाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच सुखा राहत सामग्री का किया वितरण

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। एक तरफ जहाँ स्थानीय प्रशासन वाढ- पीड़ित परिवार के बीच सही ढंग से काम नहीं कर रहा है तो वहीं दुसरी तरफ मानसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने अपने निजी कोष से करीब 187 वाढ़- पीड़ित परिवारों के बीच सुखा राहत सामग्री वितरण किया। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह ने आज मटिहानी गाँव के सैकड़ों वाढ- पीड़ित परिवारों के बीच सुखा राहत सामग्री वितरण किया। आयुष ने बताया की यह सामग्री निजी कोष से दिया जा रहा है। उन्होंने कहा की निजी कोष से जगह जगह पानी रिसाव होने के कारण मिट्टी भी डाला गया है। गोलू ने आपदा के घड़ी में लोगों से धैर्य बनाये रखने का अपील किया। श्री सिंह ने कहा वुढ़ी गंडक का जलस्तर वढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने कहा का वाढ- पीड़ित परिवारों के साथ हम 24 घंटे खड़ा रहने का काम करेगें।राहत सामग्री वितरण के समय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विभुति कुमार यादव, स्थानीय विकास कुमार यादव, पंकज कुमार, दिल खुश कुमार आदि लोग मौजूद थे।



































