याद किये गये शहीदे भगत सिंह व राजगुरू, किया गया श्रद्धा सुमन अर्पित

ब्यूरो रिपोर्ट

 

खगड़िया। मानसीअंतर्गत पश्चिमी ठाठा पंचायत के राजाजान गाँव में भाकपा माले लिबरेशन के नेतृत्व में शहीद एआजम भगत सिंह सुखदेव एवं राजगुरु की 94 पुण्यतिथि का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अधिकता रंजीत कुमार ने किया। उपस्थित लोगों ने सर्वप्रथम शहीद ए आज़म भगत सिंह को पुष्पांजलि अर्पित किया, तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिवक्ता प्राणेश कुमार ने कहा कि शहीद ए आजम भगत सिंह सुखदेव एवं राजगुरु की पुण्यतिथि पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि देश को हम शहीदों का सपनों का देश बनाएंगे श्री कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आगे कहा कि आज पूरा देश पूरा बिहार अराजकता के दौर से गुजर रहा है यहां रोज हत्याएं बलात्कार एवं लूट की घटनाएं आम हो गई है आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है शिक्षकों को समय पर वेतन नहीं है चारों तरफ लूटराज कायम है अल्पसंख्यक डरे हुए है ऐसी स्थिति में भाकपा माले लिबरेशन ने आमजन से आह्वान किया है कि इस बार बदलो बिहार ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक उपेंद्र साहनी ने कहा कि शहीद ए आजम भगत सिंह सहित सुखदेव राजगुरु आजादी के बाद देश में जो शासन व्यवस्था चाहते थे हम लोग उसके लिए आज भी लड़ रहे हैं ताकि शहीदों के सपनों का भारत बनाया जा सके ऐसे आज का यह शहादत दिवस महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम को कस्तूरी निषाद कहा कि भगत सिंह भारत के युवाओं के आदर्श है जिनकी पुण्यतिथि पर उन्हें आज पूरे देश में याद कर रहे हैं।कार्यक्रम में मीनू पंडित सुखदेव पंडित बलवीर कुमार संजय कुमार पोद्दार आदि लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here