युथ क्लब के 16 वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय कब्बडी प्रतियोगिता का हुआ समापन

 

प्रतिभागियों खिलाड़ियों को दिया गया पुरस्कार

 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। यूथ क्लब खगड़िया के 16वें स्थापना दिवस के अवसर पर दो दिवसीय (महिला/पुरुष) कबड्डी प्रतियोगिता समपन्न हो गया। प्रतियोगिता मैं कई दर्जनों महिला- पुरुषों ने भाग लिया।जिसमे पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल में आज़ाद युवा कल्ब रहीमपुर और परबत्ता के बीच खेले गये मुकाबला मे रहीमपुर ने परबत्ता को 35-22 के अंतर से और वही दूसरे सेमीफइनल मे मारर ने सन्हौली को 23-21 के अंतर से पराजित कर फाइनल मे प्रवेश किया।फाइनल मुकाबला आज़ाद युवा क्लब रहिमपुर और मारर के बीच खेला गया जिसमे बहुत ही कड़े मुकाबले मे रहीमपुर ने मारर को 33-31 अंतर से पराजित कर कप पर कब्ज़ा जमाया। वही महिला वर्ग मे पहला सेमीफाइनल परबत्ता और सन्हौली के बिच खेला गया जिसमे परबत्ता ने सन्हौली को 23-19 के अंतर से और दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले मे संसारपुर ने मारर को 29-24 के अंतर से पराजित कर फाइनल मे प्रवेश किया और फाइनल मुकाबला परबत्ता और संसारपुर के बिच खेला गया जिसमे संसारपुर ने परबत्ता को 33-25 के अंतर से पराजित कर शील्ड पे कब्ज़ा जमाया।वही दोनो विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड और कैश प्राइज के देकर यूथ क्लब खगड़िया के अध्यक्ष प्रधुमन सिंह, क्लब के सचिव मनीष कुमार सिंह, संरक्षक रंजित कांत वर्मा, पूर्व पंचयात समिति सदस्य रहीमपुर उतरी मनीष चौधरी आदि ने खिलाडियों को हौसला अफजाई किये। वही इस प्रतियोगिता को सफल बनाने मे निर्णायक मंडली मे पिंटू कुमार,अजय कुमार, विजय कुमार, प्रकाश कुमार, राजीव कुमार, चन्द्रमानी कुमार, अरमान, राजा कुमार, गौरव, ब्रजेश, निरंजन, मोती , कविता, चाहत, राहुल ,गुलशन आदि का अहम योगदान रहा । 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here