युवक ने खुद को मारी गोली, मौत

 

 नशा का आदि हो चुका था प्रीतम, स्माइक पीने की बात भी आ रहा है सामने

 

ब्यूरो रिपोर्ट

 

खगड़िया। खगड़िया चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ एक युवक ने खुद को गोली मार अपना जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना सन्हौली का बताया जा रहा है जहाँ सन्हौली निवासी विजय पाठक के 23 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार ने गोली मार लिया। घटना का कारण का अब तक स्पष्ट कारण पता नहीं चला है। लेकिन बताया जा रहा है की युवक ने खुद को सीने में गोली मार लिया। जहाँ परिवार वालों को जानकारी मिलने के बाद युवक को खबर सदर अस्पताल लाया गया जहाँ चिकित्सकों ने रेफर कर दिया परन्तु रास्ते में ही प्रीतम का मौत हो गया। लोगों द्वारा बताया जा रहा है की प्रीतम अपने ननिहाल सन्हौली में बसा हुआ था, ओर नशा का सेवन करता था, परिवार वालों से पैसा का मांग किया नहीं देने पर उसने खुद को गोली मार लिया। हलांकि घटना का कारण पुरा स्पष्ट नहीं हो पा रहा पुलिस जांच के बाद ही पता चल पायेगा। इधर खगड़िया के नया पुलिस कप्तान राकेश कुमार से पुछे जाने पर बताया की खबर मिली है, जांच किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here