रक्तदान महादान, अमन ने किया छठी बार रक्तदान

पेशे से पत्रकार है अमन पाठक

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया प्रखण्ड के रानी सकरपुरा ग्राम निवासी अमन पाठक ने लगातार छठी बार रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित करने का कार्य कर रहे हैं।अमन छठी बार रक्तदान दिल्ली के प्रतिष्ठित अस्पताल फोर्टिस में किया है। अमन पाठक पेशे से पत्रकार हैं जो दिल्ली में एक राष्ट्रीय स्तर के इलेक्ट्रिक मीडिया के क्षेत्र में अपनी सेवा दे रहे हैं। इसके पूर्व ये छात्र राजनीति से जुड़े हुए रहे हैं। श्री पाठक बताया की छात्र राजनीति से ही हमें लोगों की मदद करने का जुनून है।जो अभी तक कायम है! रक्तदान का महत्व व उसका उद्देश्य बताते हुए श्री पाठक कहते हैं की रक्तदान से दुर्घटना पीड़ितों के अलावा और भी कई लोगों को लाभ होता है। आपका दान किया गया रक्त गर्भावस्था की जटिलताओं से जूझ रही महिला, किसी बीमारी या अपर्याप्त पोषण के कारण गंभीर एनीमिया से पीड़ित बच्चे और यहां तक ​​कि कैंसर का इलाज करा रहे किसी व्यक्ति की जान बचा सकता है। सबसे मूल्यवान उपहार जो हम दे सकते हैं वह है रक्तदान। रक्तदान करने से एक या अधिक लोगों की जान बच सकती है। कोई भी व्यक्ति हर दो महीने में रक्तदान कर सकता है, क्योंकि एक स्वस्थ व्यक्ति दान किया गया रक्त 60 दिनों में पुनः प्राप्त कर सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here