रात्रि में रेल से गिरे यात्री को पत्रकार ने किया सहयोग, रेल पुलिस के मदद से पहुंचाया अस्पताल, सहरसा जिला का बताया जा रहा है

 

सिकन्दर आजाद वक्त

की रिपोर्ट

खगड़िया। रात्रि में रेल से गिरे यात्री को एक तरफ जहा लोग देखकर मदद करने से कतरा रहे थे तो वहीं अपने घर जा रहे एक सामाजिक कार्यकर्ता सह पत्रकार अमित कुमार उर्फ अखिलेश कुमार ने यात्री को जान बचाने के लिए मदद के आगे आते हुए हाथ बटाया ओर रेल जीआरपी पुलिस मानसी के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया। घटना बुधवार की रात्रि करीब साढ़े सात बजे के आसपास का है, जहाँ बताया गया की रेल गाड़ी से सहरसा जाने के क्रम में एक 65 वर्षीय व्यक्ति अचानक मानसी रेलवे धर्मचक मानव रहित फाटक एवं चुकती मानव रहित फाटक ढ़ाला के बीच धर्मचक गाँव के समीप गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गया, इस दौरान खबर होने के उपरांत जहाँ ढ़ाला गेटमेन रेलकर्मी देखकर चला गया तो इसी दौरान अपने घर चुकती व्यख्तियारपुर जा रहे सामाजिक कार्यकर्ता सह पत्रकार ने घटना स्थल पर पहुँच कर ना कि पत्रकारकारिता धर्म निभया,बल्कि मानवता पेश करते हुए हमें फोनकर जानकारी दिया, जहाँ हमने त्वरित मामले को संज्ञान में लेते हुए मानसी रेल थानाध्यक्ष विकास कुमार को फोन पर जानकारी दिया,जहाँ थानाध्यक्ष ने जानकारी पाते ही अपने पुलिस बल को भेजा जहाँ पत्रकार अमित ने रेल पुलिस को सहयोग कर जख्मी यात्री को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र मानसी लाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद यात्री को खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पत्रकार अमित ने बताया की घायल यात्री को लोग सहयोग करने में भी कतरा रहे थे। वहीं घायल यात्री अपना नाम विनोद दास बताया, जबकि अपने पिता का नाम डोमी दास, एवं पुत्र का नाम विलास दास बताया, हलांकि बेहोशी हालत में पुछने के बाद यात्री गाँव का नाम खार एवं थाना गम्हरिया जिला सहरसा बताया। 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here