रामविलास पासवान गरीबों के आवाज थे- हीरालाल 

 

मनाई गई पदमभुषण प्राप्त राम विलास पासवान की पुण्यतिथि

 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। दलित सेना एवं लोक जन जनशक्ति पार्टी के संस्थापक पदभूषण प्राप्त स्व० राम विलास पासवान के पुण्यतिथि बड़ी धुमधाम से मनाकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं लोगों ने उन्हें याद कर पुष्पांजलि अर्पित किया। लोजपा पारस के जिला महासचिव पुर्व सांसद प्रतिनिधि हीरालाल यादव ने खगड़िया में पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा रामविलास पासवान केन्द्र में मंत्री रहते हुए गरीब दलित वंचितों के आवाज थे। उन्होंने हर सरकार में भागीदारी दी। उन्होंने कहा की वे भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके किये गये कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। वहीं लोजपा(पा०) के जिलाध्यक्ष मो० मासुम, जिला उपाध्यक्ष शिवजी, जिला दलित सेना के अध्यक्ष बालकृष्ण पासवान, चौथम प्रखंड अध्यक्ष बबलू पासवान,प्रवक्ता रवि झा ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर रामविलास पासवान के तैल्य चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

 

वहीं मानसी नगर पंचायत के अरैया गाँव में भी रामविलास पासवान का पुण्यतिथि मनाकर लोगों ने याद किया

वार्ड वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कुंदन पासवान ने रामविलास पासवान को दलित का मसीहा बताया। पासवान ने कहा की पासवान वंचित, उपेक्षित वर्ग के उत्थान के लिए आजीवन प्रयत्नशील रहे। मौके पर निरंजन पासवान, नविन पासवान, सुनील पासवान, उपेंद्र पासवान, कुंदन पासवान, विभूति यादव, प्रवीण कुमार,राजेश अंबेडकर बृजेश कुमार पंकज कुमार रामबाबू पासवान प्रमोद पासवान भारत बाबू रामबालक पासवान बटेश्वर पासवान बदलू पासवान बदलू पासवान कैलाश पासवान आदि ग्रामीण उपस्थित थे‌।

चिराग पासवान भी खगड़िया पहुंच पिता को किया याद

केन्द्रीय मंत्री स्व० रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान ने भी अपने पुण्यतिथि के अवसर पर रामविलास पासवान के पैतृक गांव शहरबन्नी पहुंचकर अपने पिता रामविलास पासवान को याद किया। वहीं खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने भी रामविलास पासवान को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित। मौके पर लोजपा(र) के जिलाध्यक्ष शिवराज यादव आदि नेता मौजूद थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here