राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षगांठ पर मानसी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर किया प्रचार प्रसार

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पुरा होने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक मुकेश कुमार एवं भाजपा मानसी मंडल अध्यक्ष रमेशचन्द्र सुर्या के द्वारा मानसी सहित राजाजान एवं धर्मचक गाँव में घर घर जाकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा किये गये कार्यों को बताया एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पत्रक एवं पुस्तक का वितरण किया गया। मुकेश कुमार एवं रमेशचन्द्र सुर्या ने बताया की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिन्दुत्व को जागृत करने के साथ देश में अनेक सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता निभा रही है। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गगन कुमार ने भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यों को बताया ओर अगामी के दिनों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा ओर भी कार्यों को किये जाने की बात बताया। मौके पर बलवीर कुमार, कुमुद कुमार, शत्रुघ्न ठाकुर, सन्नी कुमार, प्रिंस कुमार, बाबु साहेब कुमार, कुसुम कुमार, भुषण कुमार आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here