










लक्की ड्रा में मोटर साइकिल पाकर गदगद हुए उपभोक्ता, मानसी में लक्की ड्रा का कार्यक्रम का आयोजन, विधायक, मुख्य पार्षद ने किया उदघाटन

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। मानसी बाजार के लोहिया चौक पर महावीर मोबाइल एण्ड इलेक्ट्रॉनिक दुकान के संचालक सह वार्ड पार्षद डेविड कुमार के द्वारा आयोजित लक्की ड्रा कार्यक्रम का उदघाटन खगड़िया सदर जद यू विधायक बबलू मंडल एवं मानसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने फीता काटकर किया। लक्की ड्रा कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने शिरकत किया। वहीं लक्की ड्रा के प्रथम इनाम मोटरसाइकिल पाने वाले भागलपुर जिला के रहने वाले कुंदन कुमार ने मोटर साइकिल पाकर गदगद हुए। लक्की ड्रा जब निकाला जा रहा था तो उस समय कुंदन कुमार अपने घर थे मगर जब उन्हें आयोजकों द्वारा यह बताया गया की आप ने जो हमारे दुकान से मोबाइल खरीदा था ओर आपको जो लक्की कुपन दिया गया था आज लक्की ड्रा कार्यक्रम में मोटरसाइकिल जितने का मौका मिला है तो कुंदन कुमार का खुशी का ठिकाना नहीं रहा, आयोजक ने उसे घर से बुलाकर मोटरसाइकिल प्रदान किया।वहीं सलीम नगर महेशखूंट निवासी जमीर खान को द्वितीय पुरस्कार थाइलैंड जाने का मौका मिला। जबकि ओनम कुमार खगड़िया भदास को तृतीय पुरस्कार फ्रीज दिया गया। वहीं मानसी ठाठा निवासी धीरज को एल० ई० डी० टीवी दिया गया। जबकि मानसी नगर पंचायत निवासी राजकुमार तमौली को गोदरेज पुरस्कार लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जबकि मीना देवी, स्मिता देवी को कुलर फंसा, वहीं हिटलर कुमार को गीजर, कुणाल कुमार को साईकिल, सहरसा की रहने वाली पुसा देवी को ड्रेसिंग आइना मिला। इधर विजेताओं को पुरस्कार देने के बाद महावीर मोबाइल एण्ड इलेक्ट्रॉनिक दुकान के प्रोपराइटर सह वार्ड पार्षद डेविड कुमार ने बताया की लक्की कुपन का कार्यक्रम 1 सितम्बर 2025 से लेकर 30 दिसम्बर तक चला, जहाँ 31 दिसम्बर को सैकड़ों लोगों के मौजूदगी में लक्की ड्रा करवाया गया। डेविड ने बताया की अगले बार भी विभिन्न सामानों की खरीददारी पर उपभोक्ताओं के लिए बेहतर लक्की कुपन ऑफर आयोजित किया जायेगा। मौके पर मुख्य वार्ड पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह, जद यू जिला प्रवक्ता राकेश पासवान शास्त्री सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।


































