वढ़ती अपराधिक एवं छिनतई की घटना पर नगर सभापति ने की चिंता जारी

कहा पुलिस पुलिस लाइन -विद्यार्थी टोला मार्ग पर लगातार हो रही छिनतई व आपराधिक घटना एसपी से सुरक्षा एवं घटना पर रोक लगाने की मांग 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया।नगर परिषद खगड़िया की नगर सभापति अर्चना कुमारी ने पुलिस लाइन से विद्यार्थी टोला के बीच स्थित मार्ग पर प्रतिदिन शाम के समय बढ़ती छिनतई एवं लूटपाट की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है। अर्चना ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया की ऊक्त सड़क मार्ग आमजनों के मुख्य मार्ग है, लेकिन इस तरह की घटना होना शिकायत मिलना जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन पर की सुस्ती दिखाता है। उन्होंने कहा की स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार प्राप्त शिकायतों के अनुसार, मार्ग पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण असामाजिक तत्व अंधेरे का फायदा उठाकर राहगीरों को निशाना बना रहे हैं, जिससे इस पूरे क्षेत्र में भय का वातावरण व्याप्त है।नगर सभापति ने बताया कि इस गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपने स्तर से तुरंत कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को उक्त स्थान पर विद्युत पोल लगाने का औपचारिक अनुरोध की हुं, ताकि जैसे ही पोल लगाया जाएगा, नगर परिषद द्वारा अपने स्तर से वहां स्ट्रीट लाइट लगा दी जाएगी, जिससे पूरी सड़क पर प्रकाश व्यवस्था सुचारू हो सके और लोगों को राहत मिल सके।उन्होंने कहा कि जब तक प्रकाश व्यवस्था स्थापित नहीं हो जाती है, तब तक शाम के समय असामाजिक तत्व सक्रिय रहने का खतरा बना रहता है। नगर सभापति ने पुलिस अधीक्षक, खगड़िया को आवेदन देकर इस मार्ग पर शाम के समय विशेष गश्ती व्यवस्था बढ़ाने, सख्त निगरानी रखने और अपराधियों पर तत्काल व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। नगर सभापति अर्चना कुमारी ने यह भी कहा कि नगर परिषद जनसुरक्षा और जनसुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य कर रही है तथा किसी भी परिस्थिति में आम लोगों की सुरक्षा से समझौता नहीं होने दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here