वार्ड पार्षद ने नगर पंचायत पदाधिकारी को लिखा पत्र,प्रधानमंत्री आवास सर्वे की तिथि वढ़ाने की मांग 

 

कहा तिथि नहीं वढ़ाई गई होगा जन आंदोलन- बबीता

 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। मानसी नगर पंचायत के वार्ड 8 के वार्ड पार्षद बबीता देवी ने बुधवार को नगर पंचायत कार्यापालक पदाधिकारी को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री आवास योजना सर्वे में चार दिनों में फार्म भरने पर आपत्ति दर्ज करते हुए तिथि वढ़ाने की मांग की। बबीता ने दिये गये आवेदन में साफ तौर पर कहा विभाग ने कम समय निर्धारित कर सुची मांग रही है जो संभव नहीं, उन्होंने कहा की दीपावली ओर छठ का त्यौहार है, ओर जिस हिसाब से विभाग द्वारा फार्म के साथ दस्तावेज मांग किया गया है वह चार दिनों के अंदर संभव नहीं है। उन्होंने कहा अगर तिथि नहीं वढ़ाई जाती है तो वार्ड पार्षद जनता के साथ जन आन्दोलन करेगी। आपको बतातें चले मानसी नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास-2 में नाम जोड़ने को लेकर कार्यलय द्वारा मात्र चार दिन पहले पत्र निकाला गया ओर 30 अक्टूबर 2024 तक ही फार्म दस्तावेज के साथ संलग्न कराना सुनिश्चित किया गया। जो मांगे गये दस्तावेज के अनुसार सभी लोगों को उपलब्ध कराना संभव नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here