विकास के साथ मॉडल नगर पंचायत का सपना होगा पुरा- प्रभा देवी

चार लाख 36 हजार 68 हजार रुपये की लागत से बनाई गई सड़क, मुख्य पार्षद ने फीता काटकर किया उदघाटन

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। शनिवार को नगर पंचायत मानसी के वार्ड नंबर चार स्थित बजरंग टोला घरारी में मानसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रभा देवी 4 लाख 68 हजार रुपये की लागत से राशि से निर्मित पीसीसी सड़क की उदघाटन फीता काटकर की।उदघाटन उपरांत प्रभा देवी ने बताया की मानसी नगर पंचायत का मॉडल पंचायत बनाने का सपना पुरा होने जा रहा है। उन्होंने कहा की अपने कार्यकाल में चप्पे चप्पे में विकास का कार्य करूगीं। प्रभा देवी ने कहा इस सड़क को बन जाने से आम ग्रामीणों को काफी सहुलियत हुआ है। मौके पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू ने कहा कि मानसी नगर पंचायत में सड़क नालों का काम तेजी से किया जा रहा है।हर वार्ड में कार्य कराया जा रहा है। मौके पर उप मुख्य पार्षद वार्ड पार्षद हीरालाल यादव,अखिलेश राज,डेबिट कुमार,विवेक कुमार,रंजीत कुमार,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कुंदन पासवान, सनमुन कुमार, कक्कू कुमार,विभूति कुमार यादव,सुनील कुमार, मिथुन कुमार सहित ग्रामीण संजय कुमार,राकेश कुमार रौशन,नरेश सिंह,नवीन पासवान,बालेश्वर पासवान,परमेश्वर शर्मा,नवल कुमार,संजय साह,मुरारी कुमार,मिथुन कुमार शर्मा,राहुल कुमार,विनोद सिंह,सुरेश ठाकुर,सागर साह,पिंटू शर्मा,नवल कुमार,पूर्व सरपंच पप्पू देव आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।







































