विकास को लेकर दृढ संकल्पित, प्रभा देवी ने तीस लाख की राशि से किया नाला सड़क का उदघाटन


ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया।विकास को लेकर हमेशा दृढ संकल्पित रहने वाली मानसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने मानसी नगर पंचायत के वार्ड न०-1 एवं वार्ड में चार में करीब तीस लाख के अधिक राशि के लागत से बने सड़क सह नाला का उदघाटन की। उदघाटन करने के बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने कहा की मानसी नगर पंचायत का चहुमुखी विकास हो रहा। साफ- सफाई, लाइट लगाने के बाद अब सड़क नालों को दुरस्त कर बनाया जा रहा है। प्रभा ने कहा की मानसी नगर पंचायत में अब लगातार विकास का कार्य होते रहेगा। उन्होंने मानसी नगर पंचायत के जनताओं से भी क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराने की अपील की। उन्होंने कहा मानसी को एक मॉडल नगर पंचायत बनाने की काम करुगीं।आपको बतातें चलें की मानसी नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक के घरारी के भाखोरन पासवान घर से जगदीश रजक घर होते हुए रामानंद पंडित घर तक आरसीसी नाला एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य कराया गया है।दूसरी ओर वार्ड नंबर चार के मोनी पासवान स्टाल से सरयुग पासवान व बच्चन पासवान घर होते हुए प्रकाश पासवान घर तक आरसीसी नाला सहित पीसीसी सड़क निर्माण कार्य कराया गया। इधर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह ने कहा की हमने जो चुनाव में वादा जनता मालिकों से किया वह सपना अब पुरे होने जा रहा है। आयुष ने कहा की अब क्षेत्र में लगातार विकास का गति चलता रहेगा। मौके पर वार्ड पार्षद रंजीत कुमार, अखिलेश कुमार, उपमुख्य पार्षद पप्पू सुमन वार्ड पार्षद रवि कुमार,विवेक कुमार वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुधीर तमोली, सनमुन कुमार, पप्पू कुमार सुमन,विभूति यादव,संवेदक नवल कुमार,मिथुन कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता राजनैतिक यादव,मिथुन सिंह,पिंटू कुमार, ललन पासवान,लक्ष्मी चौरसिया,वार्ड पार्षद चंद्रकला कुमारी, प्रतिनिधि कुंदन कुमार, बचन कुमार,सुनील कुमार,नवीन पासवान,मोनी पासवान,रामसेवक पासवान,निरंजन पासवान, नवीन पासवान,उपेंद्र पासवान,सुधीर पासवान,शंकर पासवान,निरंजन पासवान, भरत पासवान, डॉ ओम,कमलधारी पासवान, जनदन पासवान,रामबालक पासवान,हरि पासवान,शिवनंदन पासवान,सच्चितानंद पासवान,बालेश्वर पासवान,रूपेश पासवान,रामशंकर पासवान,रामपरीक्षण पासवान,पंकज पासवान,विकेश पासवान,रामबाबू पासवान आदि लोग आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।













































