




विजय यादव मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में खगड़िया ने सहरसा को पराजित कर कप पर जमाया कब्जा

सिकन्दर आजाद वक्त
की रिपोर्ट
खगड़िया।रेलवे मैदान मानसी में चल रहे विजय कुमार यादव मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाईनल मुकाबला में खगड़िया के फुटबॉल टीम ने सहरसा तीन एक से हराकर कप पर कब्जा जमा लिया। जहाँ विजेता उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि ने कप प्रदान किया। पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह त्यागी ने कहा की खेल हर मानव को खेलना चाहिए। उन्होंने कहा की पढ़ने के साथ साथ खेल भी जरूरी है। उन्होंने कहा विजय यादव खेल के प्रति हमेशा सजग रहते थे, आज वो हमारे बीच नहीं है पर उनके नाम पर फुटबॉल टूर्नामेंट होना गौरव की ही बात नहीं फुटबॉल को जिन्दा रखने का मजबुत स्तंम्भ है। मैच में उपस्थित मुख्य अतिथि के अलावे गणमान्य नागेंद्र सिंह त्यागी, भाजपा नेता ई. धर्मेन्द्र कुमार, पूर्व प्राचार्य डॉ उमेश प्रसाद सिंह, पूर्व प्रमुख मनोज कुमार, गंगा डेयरी के प्रबंधक शंभू प्रसाद सिंह ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का विधिवत उद्घाटन किया।दौनों टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन का नमुना पेश किया। खेल से प्रारंभ से कुछ ही मिनटों में सहरसा के टीम ने खगड़िया पर एक बेहतरीन गोल कर एक शुन्य से वढ़त बना ली। वहीं जबाबी कारवाई एवं खेल का नमुना पेश करते हुए खगड़िया के टीम ने 3 बजकर 44 मिनट पर सहरसा पर एक गोल दागकर खेल को बराबरी पर ला दिया। वहीं 3 बजकर 47 मिनट में खगड़िया ने एक ओर गोल दागकर सहरसा पर दो एक से वढ़त बना लिया। वहीं मध्यान्तर के बाद 4 बजकर 29 मिनट पर सहरसा ने खगड़िया पर एक गोल दागकर दो दो के बराबरी पर ला दिया। लेकिन दौनो टीमों के संघर्ष पुर्ण मुकाबले में 4 बजकर 33 मिनट पर खगड़िया ने सहरसा पर गोल दागकर तीन दो से वढ़त बना लिया ओर खेल के अंतिम क्षण तक सहरसा ने एक भी गोल नहीं दाग सकी जहाँ खगड़िया ने तीन दो से आगे रहकर कप पर कब्जा जमा लिया। मैच में मुख्य निर्णायक के रुप में कैलाश पंडित, सहायक निर्णायक के रुप में मो. आजाद, सिदेश सिद्धार्थ और चौथे निर्णायक के रुप में रौशन गुप्ता तैनात थे। वहीं उद्घोषक के रुप में ललित मिश्रा थे। वशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रामपुर पंचायत के मुखिया कृष्णानंद यादव, युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष राजेश यादव, कार्यकारी जिलाध्यक्ष मिथुन कुमार शर्मा, सैनिक रिसोर्ट के प्रोपराइटर राहुल कुमार, हिरोज क्लब मानसी के अध्यक्ष निलेश कुमार यादव ने उप विजेता टीम को ट्राॅफी प्रदान किया। इस अवसर पर जिला फुटबॉल एसोसिएशन के मो. शाद उद्दीन, मो. कमाल उद्दीन, सचिव शंकर कुमार सिंह, नशामुक्त भारत के संस्थापक प्रेम कुमार यशवंत, शिक्षक राकेश कुमार रौशन, पप्पू रजक, युवा शक्ति के नेता कविरंजन यादव, जवाहर यादव, ब्रजेश शर्मा, अर्जून यादव, धर्मेंद्र पोद्दार, दयानंद यादव, पूर्व उप प्रमुख उपेन्द्र सिंह, पूर्व मुखिया वरुण कुमार यादव, शिवशंकर आर्य सहित सैकड़ों खेलप्रेमी उपस्थित थे।






























