विधायक ने सदस्यता अभियान पर जताई प्रसन्नता, कहा लक्ष्य को पुरा करेगी

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया।जनता दल यूनाइटेड के वर्ष 2025 से 2028 तक नवीकरण के लिए चल रहे सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने शुक्रवार को जदयू कार्यालय पहुँचकर की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों से अभियान को लेकर फीडबैक लिया तथा निर्धारित लक्ष्य को समय से पूरा करते हुए उसे पार करने के लिए अभियान को और अधिक गति देने का सुझाव दिया। मंडल ने सदस्यता अभियान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया की प्रदेश के दिये गये लक्ष्य को हर हाल में पुरा किया जायेगा। वहीं जदयू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार फोगला इस अभियान को लेकर काफी सक्रिय नजर आए। उन्होंने बताया कि 13 दिसम्बर को सदर विधायक बबलू कुमार मंडल द्वारा जिस संकल्पना के साथ सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई थी, उसी दिशा में पार्टी कार्यकर्ता लगातार आगे बढ़ रहे हैं।कार्यकारी जिलाध्यक्ष ने जानकारी दी कि प्रखंड स्तर पर सदस्यता अभियान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 21 दिसम्बर को बेलदौर प्रखंड के उसराहा में,22 दिसम्बर को गोगरी मारवाड़ी धर्मशाला, 23 दिसम्बर को परवत्ता, 24 दिसम्बर को अलौली ,25 को मानसी प्रखंड, 26 दिसम्बर को चौथम प्रखंड तथा 28 दिसम्बर को सदर प्रखंड के कासीमपुर में सदस्यता अभियान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा की सभी प्रखंडों में लगातार सदस्यता अभियान चल रहा है,जिसे और अधिक सशक्त ,व्यापक और प्रभावी तरीके से गति देने के लिए प्रखंडवार शिविर लगाने का फैसला लिया गया है।मौके पर पर बेगूसराय विधानसभा प्रभारी उमेश सिंह पटेल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रूस्तम अली, तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह, जिला महासचिव फिरदोस आलम, पंकज कुमार चौधरी, संजय सिंह उर्फ पप्पू देव, नगर परिषद जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष प्रभात शर्मा, जदयू नेता शनिचर सदा, संतोष कुमार साह सहित आदि लोग उपस्थित थे।






























