विधालय प्रबंधन के अनदेखी कारण मानसी का कस्तुरबा विधालय अव्यवस्था का शिकार

 

जल- जमाव की स्थिति, सुविधा विहीन

 

सिकन्दर आजाद वक्त

 की रिपोर्ट

खगड़िया। सरकार के तमाम सुविधा देने के बाद भी मानसी के घरारी स्थित कस्तुरबा विधालय का स्तिथि बद से बत्तर बना हुआ है। विधालय प्रबंधन अनदेखी के कारण एक तरफ जहाँ विधालय में लुट- खसौट मचा हुआ है, वहीं छात्राओं के सुविधाओं के नाम पर विधालय प्रधान द्वारा कटौती कर लिया जाता है। बताया जा रहा की विधालय प्रधान के कारण ना सिर्फ लुट- खसौट मचा हुआ है, साफ- सफाई के नाम पर भी ध्यान नहीं दिया जाता है। इन दिनों विधालय प्रधान के अनदेखी के कारण विधालय परिसर में महीनों से जल- जमाव बना हुआ है, वहीं परिसर जंगल घास फुस से भर गया है। कहा जा रहा है की विधालय के प्रधान दिवाकर शर्मा जब से विधालय का कमान संभाला है, विधालय में अव्यवस्था एवं लूट- खसौट मचाये हुए है। शिक्षा पदाधिकारी के मिलीभगत से विधालय को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। नाम नहीं छापे जाने पर कुछ छात्राओं ने कहा की हमलोगों को सरकार से मिलने वाले सुविधाओं में विधालय प्रधान कटौती कर देता है। शौचालय व्यवस्था का हाल अच्छी नहीं है। वहीं छात्राओं ने कहा विधालय प्रबंधन मुखौटा बना हुआ है। शिक्षा विभाग के पदाधिकारी आते हैं मुंह भरके चले जाते हैं। वहीं सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधालय में 100 छात्राओं के बदले तीस चालीस छात्राऐं रहती है, बाकी का सिर्फ कागजी घोड़ा दौड़ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here